फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: केजरीवाल की रिहाई पर आप व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

Fri, 10 May 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गीता भवन चौक पर दिल्ली के मुख्यमंत्री की रिहाई होने पर खुशी जताते आप व कांग्रेस कार्
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की रिहाई होने पर आप व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गीता भवन चौक पर एकत्रित होकर खुशी जताई। आप नेता विमल किशोर ने कहा कि भाजपा ने लोगों में डर फैलाकर नफरत पैदा की। इसे जनता समझ चुकी है और इंडिया गठबंधन की सरकार को देश में लाने के लिए तत्पर है। अधिवक्ता नकीन मेहरा ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की रिहाई आम जनता की जीत है। केजरीवाल की जमानत पर लोगों का विश्वास सर्वोच्च न्यायालय पर बना है और लोकतंत्र की सुरक्षा होने के संकेत मिले हैं। इस दौरान प्रदेश महासचिव शैलेंद्र सरोहा, सतीश, विनोद, राजेश, सुहेन, ललित, यादवेंद्र, कृष्ण, कांग्रेस नेता भारत भूषण, प्रेम रेलन, मुकेश, ओमप्रकाश, बब्बू, आनंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें