फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन महीने से बंद पड़ा आधार केंद्र

Mon, 23 Mar 2026 07:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर ​स्थित नगरपालिका कार्यालय में आधार केंद्र पर लटका हुआ ताला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। नगर पालिका कार्यालय में आधार कार्ड केंद्र करीब तीन महीने से बंद है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। नगर पालिका स्थित आधार केंद्र पर भी अधिकतर समय ताला लटका रहता है। सप्ताह में केवल एक या दो दिन ही सेवाएं दी जा रही हैं। ऐसे में लोगों को आधार बनवाने या उसमें सुधार करवाने के लिए सोनीपत का रुख करना पड़ रहा है।
नगर पालिका, उपमंडल अस्पताल, बीडीपीओ कार्यालय और तहसील में संचालित आधार केंद्रों के बंद रहने से विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों, छोटे बच्चों और बैंक व पेंशन संबंधी कार्य कराने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम-पता अपडेट और मोबाइल लिंक कराने जैसे जरूरी काम भी अटके हुए हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद काम नहीं हो रहा। इससे समय और पैसा दोनों की बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द स्थायी रूप से केंद्र चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें