फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शुगर मिल में काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत

Thu, 28 Aug 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 03: मौसम (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना थाना क्षेत्र के आहुलाना में स्थित चौधरी देवीलाल शुगर मिल में काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के गांव नगीना के रहने वाले मौसम (21) ठेका लेने वाली कंपनी के अधीन काम करते थे। शुगर मिल परिसर के एक कमरे की छत से पानी टपक रहा था। मंगलवार शाम 7 से 8 बजे के बीच वह उसे ठीक करने लगे तो हादसा हो गया।
मौसम छत टपकने वाली जगह पर पॉलिथीन लगाने लगे तो वहां से गुजर रहे तार से उनका हाथ छू गया।इससे उनको करंट लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौसम के अलावा उत्तर प्रदेश के ही करीब 40 मजदूर यहां काम करते हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों के बयान दर्ज किए। हादसे की सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन भी आ गए हैं। युवक की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें