फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेढ़ माह पहले हुई कहासुनी की रंजिश में की थी युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 स्थित मुरथल फ्लाईओवर के नीचे युवक की पीट-पीटकर व धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात से डेढ़ माह पहले हुई कहासुनी की रंजिश में हत्या की गई थी। आरोपी मूलरूप से बिहार के फिरोजगढ़ हॉल मुरथल निवासी बबलू राम है।

गांव मुरथल निवासी महेश ने 5 मई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह सुबह सोनीपत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुरथल फ्लाईओवर के नीचे सुलभ शौचालय के पास लोगों की भीड़ लगी थी। पास जाकर देखा तो युवक मरा हुआ पड़ा था। उस पर धारदार हथियार से वार किया गया था। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच की तो सोशल मीडिया की मदद से पता लगा था कि शव मूलरूप से गांव नैना ततारपुर हॉल मुरथल की आरके कॉलोनी निवासी अंकुश (25) का था। वह अविवाहित था और मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई युद्धवीर ने बताया कि आरोपी बबलू राम ने पूछताछ में बताया है कि उसकी व दो अन्य साथियों की अंकुश के साथ घटना से डेढ़ माह पहले कहासुनी हो गई थी। घटना के दिन अंकुश उनसे गलती मानने आया था।
उनकी फिर से कहासुनी हो गई तो उन्होंने हत्या कर दी। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें