फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऑनलाइन कमाई का लालच देकर युवक से एक लाख ठगे

Tue, 15 Apr 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सुशांत सिटी, रसोई के रेजिडेंट से ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर 1.10 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने पीडि़त को टास्क पूरा करने पर रुपये देने का लालच दिया था। शुरुआत में कुछ रुपये दिए गए, लेकिन बाद में नहीं दिए।
विज्ञापन

गांव रसोई के पास स्थित सुशांत सिटी निवासी प्रशस्ति ने पुलिस को बताया कि 2 अप्रैल को उनके पास ऑनलाइन कमाई को लेकर मैसेज आया था। लिंक भेजने वाले ने उन्हें टास्क पूरे करने पर रुपये देने को कहा था। बाद में टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। उन्हें टास्क पूरा करने को लिंक भेजे गए। शुरुआत में कुछ रुपये देकर उन्हें फंसाया गया। बाद में मोटी कमाई का लालच देकर उनके अलग-अलग खातों में 1.10 लाख रुपये डलवाए गए। जब वह रुपये निकालने लगे तो नहीं निकले। जिसके बाद कुंडली थाना में शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें