खरखौदा। गांव मटिंडू निवासी युवक ने खरखौदा के पांच युवकों पर उन पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित संदीप का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें दोबारा दिखाई देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी है। शिकायत के आधार पर खरखौदा थाना पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गांव मटिंडू निवासी संदीप ने बताया कि वह वह किसी काम से मंगलवार दोपहर का खरखौदा में सांपला मार्ग पर स्थित पूर्व वाटिका के पास किसी काम के सिलसिले में आए थे। इस दौरान खरखौदा निवासी अजय ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने जब एतराज जताया तो उसने डंडे से उन पर हमला कर दिया। वह अपने बचाव में शोर मचाते हुए भागे तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी।