सोनीपत। गांव पलड़ा में शराब के नशे में धुत युवकों ने घर के बाहर बैठे युवक के साथ झगड़ा कर दिया। इस दौरान एक युवक ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और आरोपी धमकी देकर भाग गए। पलड़ा निवासी सुमित ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठे था। इस दौरान गांव के साहिल, रोहित, मन्नु, शिवम वहां आकर गाली-गलौज करने लगे। साहिल नस पर अपने भाई के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाने लगा। इस दौरान रोहित ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन बाहर आए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। बहालगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच आरंभ कर दी है।