फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चाऊमीन खाने उतरे व्यक्ति की गाड़ी ले भागा युवक

Sun, 22 Dec 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। रिश्तेदार से मिलने गांव रिढाऊ जा रहे व्यक्ति की बोलेरो गाड़ी खांडा गांव से एक युवक लेकर भाग गया। पीड़ित रेहड़ी पर चाऊमीन खाने के लिए बोलेरो गाड़ी रोककर नीचे उतरे ही थे। गाड़ी मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के साकेत स्थित अनुपम एंक्लेव फेज-2 निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को बोलेरो गाड़ी लेकर गांव रिढाऊ स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। गांव खांडा में पहुंचने पर गाड़ी रोककर वह चाऊमीन खाने के लिए नीचे उतर गए और चाबी गाड़ी में ही छोड़ दी। उनके नीचे उतरते ही पास में खड़े एक युवक ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गए। वह संभल पाते इससे पहले ही युवक उनकी गाड़ी में बैठ कर गांव सेहरी की तरफ भाग गया। राजेश का कहना है कि सामने आने पर वह गाड़ी लेकर भागने वाले युवक को पहचान सकते हैं। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें