फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आंख पर डंडे से हमला करने से गई युवक के आंख की रोशनी

Thu, 02 Jul 2026 05:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव जटोला में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित साहिल की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। साहिल का आरोप है कि हमले में उनकी एक आंख की रोशनी चली गई है।
विज्ञापन

गांव जटोला निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 मई की शाम वह अपने दोस्तों के साथ बाइक पर गांव फिरोजपुर बांगर की ओर जा रहे थे। रास्ते में कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता के अनुसार हन्नी ने डंडे से उनकी आंख पर वार किया जबकि अन्य आरोपियों ने भी उनकी पिटाई की। लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। साहिल ने बताया कि मेडिकल करवा रिपोर्ट तैयार करवाई गई है। उसमें रोशनी जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें