गन्नौर। बड़ी गांव में रविवार रात को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले बृजेश (25) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर थाना बड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
बृजेश बड़ी गांव में किराये के मकान में रह रहे थे। जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार ने बताया कि बृजेश मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। रविवार रात उन्होंने अपने कमरे की अंदर के कुंडी लगाई और पंखे से लटक कर फंदा लगा लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। संवाद