फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नील गाय बचाने में बाइक लेकर सूखी नहर में गिरने से युवक की मौत

Sat, 16 May 2026 06:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना के देवीपुरा का सूखी नहर में गिरी बाइक के बाद हादसे में जान गंवाने वाला सुनील। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। देवीपुरा कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय सुनील की शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गांव भावड़ से लौट रहे थे। रास्ते में नील गाय को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को सुनील काम के सिलसिले में भावड़ गए थे। वहां से लौटते समय रात हो गई। जब वह सूखी नहर के पास पहुंचे तो उनकी बाइक के सामने नील गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में सुनील ने बाइक मोड़ दी। बाइक अनियंत्रित होकर सूखी नहर में जा गिरी। इससे सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। सुनील के परिवार में माता-पिता, पत्नी, दो बेटियां और दो बहन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें