फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 03 Jan 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड पर कनक ढाबे के पास सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बांय निवासी मोहर सिंह ने बताया कि उनका 32 वर्षीय पुत्र विक्की 1 जनवरी की रात किसी काम से बस अड्डा गन्नौर जा रहा था। काम करने के बाद वह घर की तरफ पैदल लौट रहा था। वह जब जीटी रोड पर कनक ढाबे के सामने सड़क पार करने लगा तो दिल्ली की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसके बेटे को सीधी टक्कर मारी और मौके से भाग गया। हादसे में विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में विक्की को भिगान टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सोनीपत के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोहर सिंह की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें