फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कपड़े खरीदने आ रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 17 Nov 2024 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव कंवाली मोड़ के पास कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक साथियों संग कपड़े खरीदने आते समय लघुशंका के लिए रुका था। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव हलालपुर निवासी सौरभ ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त गांव के ही जतिन व राहुल, करौंथा के संजीत, झिंझौली निवासी तुषार के साथ कार में सवार होकर सोनीपत कपड़े खरीदने के लिए आ रहे थे। जब वह कंवाली मोड़ के पास पहुंचे तो लघुशंका के लिए कार रोक ली। जतिन सड़क पार कर दूसरी तरफ जाने लगे तो रोहट की तरफ से तेज रफ्तार से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें