फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कैंटर से कुचलकर सड़क पर गिरे युवक और मददगार की मौत, तीसरा गंभीर

Mon, 21 Apr 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर देर रात कैंटर ने स्कूटी से गिरे दो युवकों और उनकी मदद करने आए कार सवार को कुचल दिया। हादसे में स्कूटी से गिरे एक युवक और मददगार की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई हैं। उसे मेडिकल कॉलेज खानपुर में भर्ती किया गया है। पुलिस ने कार चालक के साथी के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के रूप नगर निवासी शुभम ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त अमन गोयल (32) के साथ शनिवार देर रात को मुरथल के ढाबा पर खाना खाने जा रहा था। जब वह रात करीब 11 बजे प्याऊ मनियारी स्थित ड्रेन नंबर-8 पर पहुंचे तो सड़क पर स्कूटी व उसके साथ दो युवक पड़े हुए दिखाई दिए। उन्हें देखकर उनके दोस्त अमन ने कार रोक दी। अमन कार से उतर कर स्कूटी सवारों की मदद के लिए चला गया। वह कार के पास ही खड़ा रहा। जब अमन स्कूटी सवारों को उठाने लगा तो उसी समय तेज रफ्तार कैंटर ने अमन और दोनों युवकों को कुचल दिया। हादसे में अमन और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले दूसरे युवक की पहचान यूपी के गोंडा जिले के मुकेश के रूप में हुई। हादसे में घायल युवक का नाम मुकेश कुमार बताया जा रहा है, लेकिन वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया। कुंडली थाना के जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले में शुभम के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच चल रही है।
हादसे ने छीन लिया दोस्त

शुभम ने बताया कि उनकी अमन गोयल से 20 साल से दोस्ती थी। वह बचपन से ही अच्छे दोस्त थे। अमन गोयल सदा से ही जरूरतमंद की मदद को तैयार रहते थे। शनिवार रात को पराठा खाने के लिए निकले थे, लेकिन मुरथल पहुंचने से पहले ही उनके दोस्त स्कूटी सवार युवकों की मदद करने की कोशिश में अपनी जान गवां बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें