फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बंटवारे के विवाद में महिला के सिर में मारी ईंट, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज

Fri, 06 Mar 2026 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बारोटा में बंटवारे के विवाद में महिला और उनके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप परिजनों पर ही लगा है। शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि उनके सिर पर ईंट मारी गई। पति के साथ भी मारपीट की गई। 7 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस के मुताबिक दूसरे पक्ष ने भी हमले का आरोप लगाया है। दोनों की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अभियोग की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बारोटा की सुदर्शना ने बताया कि संपत्ति में बंटवारे के बाद हिस्से में आए प्लॉट पर वो मकान बनवा रहे हैं। वह अपने पति के साथ मजदूरों को मजदूरी देने पहुंचे तो वहां जोगिंद्र, उसकी मां कमलेश, पत्नी सुधा, अंकुर और रिंकू पहले से ही मौजूद थे। सभी ने मिलकर उन पर हमला कर दिया।
सुदर्शना ने आरोप लगाया कि जोगिंद्र की पत्नी और मां ने उनके साथ मारपीट की। सिर और चेहरे पर वार किए। अंकुर ने सिर पर ईंट मारी तो वह बेहोश हो गईं। आरोपियों ने पेट में लात मारी। बाद में पति ने उन्हें अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

शिकायत में सुदर्शना के पति रोहताश से मारपीट करके मजदूरों के लिए रखे 7 हजार रुपये छीन लेने का भी आरोप है। साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। उधर, दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें