फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्लाट में नींव भरने का काम कर रहे राजमिस्त्री पर गिरी दीवार, मौत

Sat, 11 Jan 2025 04:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 40- सोनीपत के गन्नाैर के बेगा रोड पर जाम लगाने पर परिजनों को समझाते बड़ी थाना प्रभारी युद्ध
विज्ञापन
गन्नौर। बेगा रोड पर प्लाॅट में नींव भरने का काम कर रहे एक राजमिस्त्री पर अचानक दीवार गिर गई। हादसे में राजमिस्त्री दीवार के नीचे दब गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव रोशनपुर निवासी अशोक (40) बेगा रोड पर एक प्लाॅट में नींव भरने का काम कर रहे थे। इस दौरान प्लाॅट के साथ लगती दीवार अचानक गिर गई। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर थाना बड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर बेगा रोड पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। सूचना के बाद थाना बड़ी प्रभारी युद्धवीर व गन्नौर थाना प्रभारी जसपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मृतक के भाई भगवानदास ने कहा कि अंकुर त्यागी ने अशोक को सुबह काम पर बुलाया था। प्लाॅट की गहरी नींव खुदवाने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि आरोपी प्लाॅट मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस पर पुलिस ने उन्हें ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन पर परिजन ने आधे घंटे बाद अशोक के शव को सड़क से उठा कर जाम खोला। जाम खोलने के बाद परिजनों ने अशोक के शव का अंतिम संस्कार किया।

-तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

अशोक शादीशुदा था। उनके तीन बच्चे हैं। उनकी पत्नी का पहले ही देहांत हो गया था। अशोक की मौत के बाद तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया। अशोक की मौत से गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


अशोक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजनों को समझा कर जाम खुलवा दिया था। मृतक के भाई भगवानदास ने शाहपुर तगा के अंकुर त्यागी के खिलाफ शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- युद्धवीर, प्रभारी, बड़ी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें