फोटो 11: सोनीपत में सेक्टर 15-16 डिवाइडिंग रोड के पास अभियान के तहत हाथ में झाडू थामकर सफाई
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने हर शनिवार स्वच्छता अभियान के तहत हैबिटेट क्लब रोड से सेक्टर 23 मोड़ एवं राजीव कॉलोनी मोड़ से सेक्टर 15-16 डिवाइडिंग रोड तक सफाई करवाई। दो घंटे तक चले इस अभियान में कई ट्रॉली कूड़ा उठाया गया।
स्वच्छता अभियान के तहत रोजाना साफ न होने वाले कूड़े के ढेर उठवाए और सड़क किनारे उगी घास को छिलवाया। राजीव कॉलोनी मोड़ पर आर्य समाज मंदिर व हनुमान मंदिर के सामने जमे मलबे के ढेर व कूड़े को उठवाया। ग्रीन बेल्ट में बड़ी हो चुकीं झाड़ियां साफ करवाईं।
राजीव जैन ने बताया कि 28 सप्ताह तक हर शनिवार यह अभियान शहर के विभिन्न इलाकों में चलाया गया। इस दौरान कूड़े को साफ करवाने के साथ जनता में जागरूकता अभियान भी चलाया और उन्हें स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, सतपाल कटारिया, संजय, सोनू सुहाग, शैलेंद्र तोमर, विक्की शर्मा, कुलदीप प्रजापति, भरत प्रजापति भी उपस्थित रहे।