फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ननिहाल में रह रहे किशोर की हादसे में मौत

Mon, 14 Apr 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 26: सोनीपत के पुरखास रोड आरओबी पर घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त कार व बाइक। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। कार की टक्कर से घायल बाइक सवार किशोर की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुरखास रोड रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार दोपहर हादसा हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव भूरा निवासी साकिब चौधरी (17) 10 साल से थरिया गांव में अपने नाना के घर रह रहे थे। रविवार को जब वह बाइक पर सवार होकर नाना के घर जा रहे थे, तो कार से टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार के एयरबैग खुल गए और दिशा भी बदल गई। साकिब का सिर कार के बोनट से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया, मगर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। साकिब जब करीब तीन वर्ष के थे, तो उनके पिता की मौत हो गई थी। अब वह अपने ननिहाल में रह रहे थे।

फोटो 26: सोनीपत के पुरखास रोड आरओबी पर घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त कार व बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें