फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जम्मू जाते समय टैक्सी में अचानक लगी आग

Sat, 15 Jun 2024 04:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
नेशनल हाईवे-44 पर सोनीपत के गांव चौहान जोशी के पास आग लगने से जलकर ढांचा बनी स्काॅर्पियो गाड़ी।
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। नेशनल हाईवे-44 पर गांव चौहान जोशी के पास चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। घटना में गाड़ी सवार विदेशी युवक, उनके साथी व चालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गाड़ी जलकर ढांचा बन गई थी।
दिल्ली द्वारका निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनके दोस्त बैरक उनसे इंग्लैंड से मिलने आए हुए हैं। दोनों ने जम्मू घूमने जाने का कार्यक्रम बनाया था। इस पर दोनों ने शुक्रवार सुबह दिल्ली द्वारका से जम्मू जाने के लिए स्कॉर्पियो गाड़ी टैक्सी में ली थी। वह सुबह करीब सात बजे सोनीपत में गांव चौहान जोशी के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी में जलने की दुर्गंध आने लगी।
इस पर चालक ने टैक्सी को रोक लिया। इसी दौरान इंजन में आग लग गई। इस पर वह तुरंत बाहर आए और अपना सामान भी बाहर निकाला। इसके बाद आग भड़क गई। वह टैक्सी से दूर हो गए। आग की सूचना अग्निशमन विभाग की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद राहगीरों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें