फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रक्तदाता पारुल दहिया को राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान

Sat, 15 Jun 2024 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव सिसाना की पारुल दहिया को सम्मानित करते राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, साथ में पूर्व
विज्ञापन
खरखौदा। विश्व रक्तदाता दिवस पर अंबाला कैंट में हुए कार्यक्रम में मुख्यातिथि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की ओर से गांव सिसाना की पारुल दहिया को सम्मानित किया गया। पारुल दहिया ना केवल रक्तदान करती हैं बल्कि शिविर लगाकर अन्य को भी इसके लिए प्रेरणा दे रही है। साथ ही वह अन्य सामाजिक कार्यों में भागीदारी दर्ज करवा रही हैं। कैंसर पीड़ित महिलाओं के लिए खुद अपने केश दान करने के साथ ही अब वह अन्य महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित कर रही हैं। पारुल दहिया नेहरू युवा केंद्र (खेल मामले युवा मंत्रालय भारत सरकार) की पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका भी रह चुकी हैं। इसके साथ ही वह पर्यावरण संरक्षण पर काम रही है और लगातार पौधा रोपण अभियान का हिस्सा बनती रहती हैं। पारुल दहिया के पति व दिल्ली पुलिस में कमांडो आशीष दहिया 137 बार रक्तदान कर चुके हैं, जिन्हें हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली में इस बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें