फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 26 को होगी विशेष ट्रेन रवाना, बुजुर्गों को कराएगी अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शन

Sat, 21 Mar 2026 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पात्र बुजुर्ग लाभार्थियों को निशुल्क तीर्थ स्थानों पर यात्रा करवाई जाती है। सरकार की ओर से पात्र बुजुर्गों को अयोध्या स्थित राम मंदिर के दर्शन करवाने के लिए 26 मार्च को विशेष ट्रेन चलाई जा रही है।
विज्ञापन

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत यात्रा करने के इच्छुक बुजुर्ग 22 मार्च तक www.saralharyana.nic.in पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। इस योजना के लिए पात्र लाभार्थी की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। वह हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए।
इसके अलावा उसकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। योजना के तहत पहली विशेष ट्रेन यात्रा चंडीगढ़–दिल्ली ट्रैक पर पड़ने वाले जिलों के लाभार्थियों के लिए निर्धारित की गई है। इनमें सोनीपत जिला भी शामिल है। यह विशेष ट्रेन 26 मार्च को दोपहर 3 बजे अंबाला रेलवे स्टेशन से रवाना होगी जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

यात्रा करने वाले सभी लाभार्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, दो फोटो लेकर आना अनिवार्य है। लाभार्थियों को अपने निकटतम रेलवे स्टेशन पर स्वयं पहुंचना होगा। जिन लोगों का सरल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा उन्हें स्टेशन पर डीआईपीआरओ कार्यालय की ओर से आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे इनके आधार पर ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर डीआईपीआरओ कार्यालय की ओर से रेलवे अधिकारियों के समन्वय से हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें