फोटो 31: सोनीपत के गांव बिधलान स्थित घर में आग लगने के बाद जला पड़ा सामान। स्रोत: ग्रामीण
खरखौदा। गांव बिधलान में बुधवार रात एक घर में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से बाइक की पेट्रोल टंकी भी इसकी चपेट में आ गई जिससे तेज धमाके के साथ वह फट गई। पीड़ित जितेंद्र के मुताबिक बिजली के शाॅर्ट सर्किट से घर के अंदर आग भड़क गई जिससे घरेलू सामान जल गया।
आग लगने के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर की छत पर मौजूद थे। नीचे आग और धमाके की स्थिति देखकर परिवार के सदस्यों ने सूझबूझ दिखाते हुए पड़ोसी घरों की छतों पर कूदकर अपनी जान बचाई। आग से फर्नीचर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी व अन्य साधनों से उसे बुझाने का प्रयास किया।