गन्नौर। दुकान से घर लौट रहे बाइक सवार दुकानदार पर बाइक सवार युवकों ने चाकू व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इस पर बड़ी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पानीपत जिला के गांव देहरा निवासी संजय ने बताया कि उनकी महावटी मोड़ पर दुकान है। 25 दिसंबर को वह अपनी दुकान पर थे। इस दौरान 5-6 युवक उनकी दुकान पर आए और सिगरेट लेकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। शाम को घर जाते समय जब कृष्णा ढाबे के पास पहुंचे तो एक बाइक उनकी मोटरसाइकिल के आगे रुकी।
इससे नितिन, प्रवेश व उसके साथी उतरे और चाकू व डंडों से उन पर हमला दिया। आरोपियों ने चाकू से कई वार किए और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपी नितिन, प्रवेश व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।