फोटो :45: सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई केंद्र में खिलाड़ियों से बातचीत करते भारतीय सेना के अधिकार
सोनीपत। भारतीय सेना और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बीच खेलों को प्रोत्साहन देने और खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की पहल शुरू की गई है। मेजर जनरल विक्रम शर्मा बुधवार को वरिष्ठ सेना अधिकारियों के साथ भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) सोनीपत पहुंचे।
परिसर में क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शिवम शर्मा ने उनका स्वागत किया और उन्हें एनसीओई की अत्याधुनिक खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं और खेल विज्ञान केंद्र का विस्तृत अवलोकन कराया। डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि साई सोनीपत देश के प्रमुख खेल प्रशिक्षण केंद्रों में से एक है, जहां हॉकी, कुश्ती और एथलेटिक्स जैसे खेलों में ओलंपिक स्तर की तैयारियां की जाती हैं। संवाद