संवाद न्यूज एजेंसी
साेनीपत। गांव बड़वासनी के पास घेवर बेच रहे दुकानदारों के बीच देर रात जमकर हाथापाई हुई। इस झड़प में सीआईएसएफ के एक जवान ने कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित जवान की पीठ पर चोटों के गहरे निशान पड़े हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी।
सीआईएसएफ में तैनात सब इंस्पेक्टर जवान राजेश ने बताया कि उनके भाई ने यहां घेवर का काम कर रखा है। वह रात को यहां आया था ओर पानी पीने के लिए दूसरे स्टाल पर जा रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष ने कहासुनी शुरू कर। इसके बाद उसे पकड़ लिया और उनकी पिटाई कि।
आरोप है कि हमला करने वाले कई युवक थे। उनकी पूरी कमर पर नीले निशान पड़ गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी राजेश और उनके साथियों पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
वर्जन
शुक्रवार रात के समय दो पक्षों के बीच हाथापाई की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों को थाने में तलब किया था। फिलहाल दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत के लिए एक दिन का समय मांगा है। -इंस्पेक्टर उमेश कुमार, सदर थाना प्रभारी