फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल जंपर 25000 रुपये का इनामी मय साथी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी सीआईए टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। सीआईए-2 स्टाफ ने गांव पिनाना के पास मुठभेड़ के बाद मोस्टवांटेड बदमाश व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। मोस्टवांटेड की गिरफ्तारी पर 25000 रुपये का इनाम था। दोनों आरोपियों को न्यायालय से सजा मिल चुकी है और एक दिल्ली की तिहाड़ जेल और दूसरा फरीदाबाद जेल से पैरौल पर आने के बाद फरार हो गए थे। सीआईए-2 प्रभारी को इनके क्षेत्र में सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद दोनों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि दिल्ली की तिहाड़ व फरीदाबाद जेल से पैरोल पर आकर दो शातिर बदमाश फरार हो गए थे। इन दोनों बदमाशों की क्षेत्र में सक्रियता मिल रही थी। जिस पर एसआई बिजेंद्र सिंह व एएसआई संदीप सिंह की टीम बनाकर इनकी धरपकड़ के लिए लगाया गया था। टीम एक सूचना के आधार पर भैंसवाल मोड़ पिनाना के पास पहुंची थी। सीआईए को सूचना मिली थी कि 25 हजार रुपये का इनामी व मोस्टवांटेड बदमाश गांव बिधल निवासी दिनेश अपने साथी गांव खानपुर के रविंद्र के साथ बाइक पर अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने इनकी बाइक का पीछा किया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने टीम पर सीधा गोली चला दी। टीम ने खुद को बचाते हुए घेराबंदी की और जवाबी फायरिंग कर इन दोनों बदमाशों को दबोचा लिया। इनके पास से दो अवैध देशी पिस्तौल व कारतूस मिले हैं।
गिरफ्तार आरोपी दिनेश पर 25000 रुपये का ईनाम घोषित है। इसने 2001 में जींद जिले के गांव झांझ में दो युवकों की हत्या कर दी थी। वहीं 2005 में बिजली बोर्ड कर्मचारी की सोनीपत शुगर मिल के पास हत्या कर दी थी। इन मामलों में दिनेश को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वह फरीदाबाद जेल से पेरौल पर आने के बाद 2018 में फरार हो गया था। वहीं उसके साथी रविंद्र निवासी खानपुर ने 2019 में अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के थाना समयपुर बादली क्षेत्र में डकैती की थी। इस मामले में न्यायालय ने इसको उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह तिहाड़ जेल से पैरोल पर आने के बाद भाग गया था। आरोपियों ने बताया कि वह क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सीआईए-2 ने इनको न्यायालय में पेशकर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें