फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम् - फोटो : Archive
विज्ञापन
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से शुक्रवार को वर्षा जल संचयन विषय पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता संगीता ने छात्राओं को वर्षा जल संचयन के महत्व, जल संरक्षण की आवश्यकता और भविष्य में जल संकट से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्षा जल का संरक्षण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिव्याश्री और डॉ. आशा राठी ने किया। प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया ने छात्राओं से जल संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने, पानी की हर बूंद का महत्व समझने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें