फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: परिचित से मिलने निकले व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या

Tue, 23 Apr 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के सेक्टर-12 बाईपास पर व्यक्ति की हत्या के बाद जानकारी लेती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-12 में परिचित से मिलने पहुंचे व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप चार हमलावरों पर लगा है। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में तीन नामजद समेत चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव लाठ फिलहाल शहर के मॉडल टाउन निवासी शमशेर (48) सेक्टर-12 के निकट टी-प्वाइंट के पास चाय की दुकान चलाते थे। उन्होंने आठ माह पहले दुकान बंद कर दी थी। अब चाय की दुकान बंद कर अस्पताल में सेवा भाव से कार्य कर रहे थे। उनके बेटे दीपक ने बताया कि उनके पिता दोपहर को दो बजे घर से किसी परिचित से मिलने की बात कहकर निकले थे। दीपक का आरोप है कि शाम को उनकी मां रेखा ने उन्हें बताया कि तुम्हारे पिता को चोट मारी गई है। वह सूचना मिलने पर पिता की चाय की दुकान पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि फाजिलपुर के कल्लू, कबीरपुर के मामू व संजय तथा एक अन्य ने उनके पिता को चोट मारी है। वह अपने पिता को उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कल्लू, मामू, संजय व एक अन्य पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

परिवार में पत्नी, बेटा व बेटी

परिजनों ने बताया कि शमशेर के परिवार में पत्नी रेखा, बेटा दीपक व एक बेटी है। बेटी की वह शादी कर चुके है। लोगों का कहना था कि वह पहले चाय बेचकर परिवार का गुजर-बसर करते थे। अब घर पर ही रहते थे। उनकी किसी ने कोई रंजिश नहीं थी। उनकी हत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस को व्यक्ति की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लिया गया है। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -रविंद्र कुमार, पुलिस प्रवक्ता, सोनीपत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें