फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चुनाव संपन्न करवाने में पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों की भूमिका अहम

Tue, 23 Apr 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के मुरथल विश्वविद्यालय में रिहर्सल के दौरान पीठासीन अधिकारियों व सहायक पीठासीन अधिकारियो
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में स्वतंत्र व निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न करवाने में पीठासीन अधिकारियों व सहायक पीठासीन अधिकारियों की अहम भूमिका है। प्रत्येक पीठासीन अधिकारी के पास निर्वाचन आयोग की तरफ से अपार शक्तियां होती हैं और इन्हीं शक्तियों के बेहतर ढंग से प्रयोग करते हुए उन्हें निष्पक्ष ढंग से चुनाव को संपन्न करवाना है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार सोमवार को मुरथल विश्वविद्यालय के सभागार में पीठासीन अधिकारियों व सहायक पीठासीन अधिकारियों की रिहर्सल के दौरान संबोधित कर रहे थे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुशील मलिक ने कहा कि हमें चुनाव की प्रत्येक बारीकी को गंभीरता से समझना होगा। प्रत्येक पीठासीन अधिकारी व सहायक पीठासीन अधिकारी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का बारीकी से प्रशिक्षण लें। उनमें आने वाली किसी भी कमी के बारे में भी जानकारी लें ताकि समय पर स्थिति को बेहतर ढंग से संभाला जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें