फोटो 19: सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप कॉलोनी के पास संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत के बाद मौक
- फोटो : अन्नप्रासन कार्यक्रम के दौरान बच्चे को खीर खिलाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
खरखौदा। गोपालपुर मार्ग पर प्रताप काॅलोनी के नजदीक झोपड़ी बनाकर रह रहे व्यक्ति ने रात को संदिग्ध हालत में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिवार के सदस्यों को इस बात का पता चला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जींद निवासी कप्तान 17 साल पहले अपने अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ खरखौदा आए थे। वह फिलहाल गोपालपुर मार्ग पर प्रताप कॉलोनी के पास झोपड़ी बनाकर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रह रहे थे। कप्तान प्लॉस्टिक का सामान फेरी लगाकर बेचता था। वह कई बार कई-कई दिन के लिए बाहर रहता था। मंगलवार सुबह कप्तान का शव उनकी झोपड़ी से बरामद हुआ। उसके गले पर रस्सी का निशान था। बताया जा रहा है कि उन्होंने झोपड़ी में ही फंदा लगाया, लेकिन रस्सी गले से खुल गई और उनका शव फर्श पर पड़ा हुआ मिला। सूचना पाकर सहायक पुलिस आयुक्त जीत सिंह बेनीवाल, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। एसीपी का कहना है पोस्टमार्टम में ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
फोटो 19: सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप कॉलोनी के पास संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत के बाद मौक- फोटो : अन्नप्रासन कार्यक्रम के दौरान बच्चे को खीर खिलाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।