फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बठिंडा एक्सप्रेस से गिरा व्यक्ति, मौत

Wed, 19 Feb 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर बठिंडा एक्सप्रेस से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यात्रियों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जीआरपी से जांच अधिकारी एएसआई भगत राम ने बताया कि अंबाला से दिल्ली की तरफ जाने वाली गाड़ी संख्या 14508 बठिंडा एक्सप्रेस मंगलवार को जब सोनीपत रेलवे स्टेशन पहुंची, तभी चलती ट्रेन से करीब 55 वर्षीय व्यक्ति नीचे गिर गया। हादसे में पैर टूटने व सिर में लगी गंभीर चोट के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घटनास्थल पर यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें