फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर व्यक्ति से मारपीट, मोबाइल व 3500 रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना के गौतम नगर में घर में घुसकर व्यक्ति से मारपीट कर उससे 3500 रुपये व मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पीडि़त के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौतम नगर के रहने वाले प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 16 मई को वह घर पर था। इसी दौरान अक्षय, प्रदीप, पोलू व रामू उसके घर में घुस आए थे। आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। उसे अधमरा कर आरोपी उससे मोबाइल फोन व 3500 रुपये छीन ले गए थे। उसे गंभीर हालत में परिजनों ने पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया था। पुलिस उसके बयान दर्ज करने गई तो उसके बेसुध होने के चलते उसके बयान दर्ज नहीं हो सकी थी। अब उसने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस ने मारपीट, झपटमारी व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें