फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कुत्तों के लिए रेवली में एक एकड़ में बनेगा आश्रय स्थल

Thu, 22 Jan 2026 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के रेवली में आश्रय स्थल के लिए चयनित जगह पर करवाई गई चाहरदीवारी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों के लिए नगर निगम की तरफ से गांव रेवली में एक एकड़ में आश्रय स्थल बनाया जाएगा। जमीन की चहारदीवारी पूरी कर ली गई है। इस भवन में ऑपरेशन थियेटर से लेकर रख-रखाव व देखरेख के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं होंगी।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में करीब 16,500 आवारा कुत्ते हैं। उनके आतंक को कम करने के लिए नगर निगम की ओर से वर्ष 2025 में करीब 4,816 कुत्तों की नलबंदी करवाई गई थी। इसके लिए दिल्ली की फ्रेंडिकोज सेका एजेंसी को एक वर्ष के लिए टेंडर दिया गया था जो 28 अक्तूबर 2025 को समाप्त हो गया है।
वर्ष 2025 में कुत्तों ने 2248 लोगोंं को काटा
शहर में घूम रहे आवारा कुत्ते लोगों के लिए परेशानी बन रहे हैं। मॉडल टाउन, आठ मरला, चार मरला, बत्रा कॉलोनी, गुड़ मंडी, मिशन चौक, हलवाई हट्टा, सब्जी मंडी क्षेत्र में इनका आतंक है। वर्ष 2025 में करीब 2,248 लोगों को कुत्तों ने काटा है।
विज्ञापन


मुरथल रोड पर आश्रय स्थल है लेकिन उसमें 50 कुत्तों को ही रखने की व्यवस्था है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद अब रेवली में करीब एक एकड़ में आश्रय स्थल बनवाया जाएगा। जमीन की चहारदीवारी करवा दी गई है। मुरथल विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से डिजाइन तैयार करवाया जाएगा। -विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें