फोटो : सोनीपत के गांव बढ़खालसा में आयोजित हिंदू एकता सम्मेलन के दौरान मां भारती को नमन करते ग्
सोनीपत। गांव बढ़खालसा में रविवार को हिंदू एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने हवन में आहुति देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य वक्ता दयानंद सरस्वती महाराज व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामाजिक समरसता के प्रांत प्रमुख शशि भूषण ने समाज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष के स्वर्णिम इतिहास के पंच सिद्धांत बताए। इससे पहले अमर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया समिति के प्रधान वीर सिंह अतिथियों को शॉल पहनाकर स्वागत किया। मंच के साथ महापुरुषों की गैलरी भी बनाई गई ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी त्याग और बलिदान का पता लग सके। इस दौरान प्रधान सुमन, कृष्ण, धर्मजीत, अनिल, चेतराम, बृजराज, बलजीत, विनय, रमेश, प्रेमपाल, डॉ. ऋषिपाल, डॉ. दलबीर भी मौजूद रहे। लोगों ने समाज के विकास और एकता के लिए काम करने का संकल्प लिया।