फोटो : सोनीपत के गांव बढ़मलिक में आयोजित शिविर के दौरान रक्तदाता के साथ आयोजक व सेना के जवान।
सोनीपत। गांव बढ़मलिक में भारतीय सेना के लिए मां भारती रक्तवाहिनी व ग्रामीणों की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 125 युवाओं ने सेना के लिए रक्तदान किया। सेना की एएफटीसी, दिल्ली कैंट से रक्तकोष टीम रक्त लेने पहुंची। मुख्य अतिथि विधायक कृष्णा गहलावत ने शिविर का उद्धाटन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान 12 महिलाओं ने भी रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया। इस दौरान मास्टर ओमदत्त, राष्ट्रीय अवार्डी स्नेहलता, हिंदी साहित्य अकादमी के पूर्व निदेशक पूर्णमल गौड़, संस्था के संस्थापक रविन्द्र शर्मा, अध्यक्ष विपिन गौड़, उपाध्यक्ष प्रदीप बंसल, महासचिव आर्य पवन दहिया, सहसचिव सुमेर सरोहा, कोषाध्यक्ष राजेश बंसल भी मौजूद रहे।