फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वच्छता प्रहरी अभियान के शुभारंभ पर शहरवासियों को स्वच्छता का दिया संदेश

Mon, 06 Jul 2026 05:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के सेक्टर-15 में स्वच्छता प्रहरी अभियान के शुभारंभ पर सफाई करते मेयर राजीव जैन। स्
विज्ञापन
सोनीपत। स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर सोनीपत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मेयर राजीव जैन के नेतृत्व में रविवार को स्वच्छता प्रहरी अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत सामाजिक कार्यकर्ताओं युवाओं और जागरूक नागरिकों की टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

अब प्रत्येक रविवार प्रातः 6:30 बजे से 8:30 बजे तक नगर निगम के सहयोग से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाएगी। अभियान का शुभारंभ सेक्टर-15 स्थित टेलीफोन एक्सचेंज से बिहारी मार्केट तक विशेष सफाई अभियान चलाकर किया गया।
इस दौरान सड़क किनारे फैली गंदगी, कूड़ा-कचरा एवं झाड़ियों की सफाई के साथ बारिश के पानी निकासी लाइन की जालियों को साफ कर शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। इससे पूर्व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के बाहर नवनिर्मित पार्क में फैला कूड़ा उठाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेयर राजीव जैन ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प ले, तो सोनीपत को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने का सपना जल्द ही साकार होगा।
इस अवसर पर पार्षद त्रिभुवन कौशिक, प्राध्यापक दिलबाग सिंह, रविकांत कौशिक, सब इंस्पेक्टर जगत सिंह, सुरेश वत्स, पहलवान हवा सिंह आंतिल, मास्टर संजय कुमार, संदीप सैनी, नरेंद्र जोगी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें