सोनीपत। कुंडली थाना पुलिस ने चाकू से महिला की हत्या करने के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के मजफ्फरपुर निवासी रुबाश उर्फ आदित्य उर्फ सन्नी है।
आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में आरोपी अमोद को पहले ही गिरफ्तार किया कर लिया था।
शिव कॉलोनी, कुंडली निवासी सोनू ने 4 नवंबर 2024 को शिकायत दी थी कि 3 नवंबर को देर रात वह अपनी किराने की दुकान पर थे। उसी समय एक महिला नीलकंठ कांटे की तरफ से दौड़ती आई और उनकी दुकान के पास आकर गिर गई। जब उन्होंने महिला से कारण पूछा तो बताया था कि उस पर उनके पति ने चाकू से हमला कर दिया है।
पुलिस की मदद से घायल महिला को अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में आरोपी आमोद पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस आयुक्त ने दूसरे आरोपी रुबाश पर 3 दिसंबर को पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके रिमांड पर लिया है।