फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो माह पहले जमानत पर आए हिस्ट्रीशीटर की पीटकर हत्या

Tue, 16 Sep 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 13: मृतक शक्ति का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विज्ञापन
गन्नौर । दो महीने पहले जमानत पर आए हिस्ट्रीशीटर शक्ति (26) की प्लॉट के विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गांव राजपुर में सोमवार सुबह आरओ प्लांट के पास हुई हत्या की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जांच में सामने आया है कि शक्ति का गांव के ही बिजेंद्र के साथ प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था।
सूचना मिलने के बाद डीसीपी पूर्व प्रबीना पी, एसीपी गन्नौर ऋषिकांत, बड़ी थाना प्रभारी महेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाया। बाद में शव को सोनीपत सिविल अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शक्ति की मां शीला देवी की ओर थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार सोमवार सुबह छह से सात बजे के बीच शक्ति बिजेंद्र के घर गया तो वहां पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान बिजेंद्र, उसके भाई कृष्ण, सुंदर, जोगेंद्र व भतीजे राहुल व आकाश व अन्य ने मिलकर शक्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
उनकी गाड़ी भी तोड़ दी। हमले में गंभीर चोट लगने से शक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बिजेंद्र, उसके भाई कृष्ण, सुंदर, जोगेंद्र व भतीजे राहुल, आकाश व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शक्ति पर हत्या, हत्या की कोशिश सहित 13 मामले दर्ज

एसीपी गन्नौर ऋषिकांत ने बताया कि शक्ति अपराधी प्रवृत्ति का था। उस पर हत्या व हत्या के प्रयास सहित 13 से अधिक केस अलग-अलग थानों में दर्ज थे। वह दो माह पहले ही करनाल जेल से जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन



शक्ति के भाई पर भी 16 से अधिक केस

पुलिस के अनुसार शक्ति का भाई पवित्र भी अपराधी प्रवृत्ति का है। उस पर भी 16 से अधिक केस दर्ज हैं। वह भी जेल में सजा काट रहा है। भाई की मौत के बाद पवित्र उसके दाह संस्कार में भी शामिल नहीं हो सका।

फोटो : 13: मृतक शक्ति का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें