फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर हवन किया

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में शैक्ष​णिक सत्र के शुभारंभ पर हवन में आहु​ति डालती - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर हवन किया गया। प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने नव आगंतुक छात्राओं का अभिनंदन किया। उन्होंने छात्राओं को कॉलेज के नियमों से अवगत कराया और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से कॉलेज परिसर को साफ-सुथरा रखने, अपनी समस्याएं शिक्षकों के साथ साझा करने और कॉलेज के कार्यक्रमों व विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ समस्याएं साझा करने से उनका समाधान किया जा सकेगा। इस दौरान उप प्राचार्य डॉ. अनीता गोयल और कॉलेज प्रभारी रामकरण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें