फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीएएमएस अंतिम वर्ष की छात्राओं की सफलता के लिए किया हवन

Fri, 17 Jul 2026 07:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो - हवन में आहुति डालते हुए कुलसचिव प्रो. शिवालिक यादव। स्रोत - प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां में शुक्रवार को एमएसएम आयुर्वेद संस्थान में बीएएमएस अंतिम वर्ष की छात्राओं की सफलता के लिए हवन किया गया। छात्राओं की परीक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होंगी। छात्रावास में वैदिक हवन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के डीन डॉ. एसपी गौतम के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन

मुख्य यजमान कुलसचिव प्रो. शिवालिक यादव रहे। उन्होंने यज्ञ में आहुति डालकर छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं मानसिक एकाग्रता का प्रतीक है। परीक्षा से पूर्व इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में आत्मबल एवं सकारात्मक सोच का संचार करते हैं, जिससे छात्राएं बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होती हैं। आयुर्वेद संस्थान के डीन डॉ. एसपी गौतम ने कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने छात्राओं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें