फोटो: सोनीपत के चिटाना स्थित श्री देवी जी चिटाने वाली मां (सिद्ध पीठ) मंदिर में हवन करते श्रद्ध
सोनीपत। गांव चिटाना स्थित श्री देवी जी चिटाने वाली मां (सिद्ध पीठ) मंदिर में शनिवार को छोटी दीपावली के उपलक्ष्य में हवन किया गया। इसमें ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुतियां डालीं तथा परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। हवन के बाद मां की पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान अनिल कुहाड़, प्रेम गोयल, पवन बंसल, सुरजीत लाकड़ा, मास्टर हरफूल, रामफल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद