फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हर क्लस्टर में निजी की तरह बनेगा एक राजकीय विद्यालय

Wed, 28 Jan 2026 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा हब के नाम से पहचाने जाने वाले सोनीपत जिले के लिए नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 बड़ी सौगात लेकर आएगा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिले के प्रत्येक क्लस्टर में एक राजकीय विद्यालय को निजी स्कूल की तर्ज पर विकसित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस पहल के तहत चयनित राजकीय विद्यालयों में शिक्षा, अनुशासन और आधारभूत सुविधाओं का स्तर निजी विद्यालयों के समकक्ष किया जाएगा ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।
निदेशालय की योजना के अनुसार जिले के प्रत्येक ब्लॉक में क्लस्टर स्तर पर एक-एक राजकीय विद्यालय को मॉडल रूप दिया जाएगा।
इन विद्यालयों में हर विषय के लिए अलग-अलग शिक्षक, ड्रेस कोड, आई-कार्ड, सख्त अनुशासन व्यवस्था के साथ आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष और एक्टिविटी रूम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग वर्तमान में जिले में 709 राजकीय विद्यालयों का संचालन कर रहा है। इनमें 420 प्राथमिक, 77 उच्च, 75 माध्यमिक और 135 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा एक केंद्रीय विद्यालय और एक नवोदय विद्यालय भी जिले में संचालित हैं।
सात ब्लॉकों में फैले 61 क्लस्टरों के तहत विद्यार्थी इन विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अभी जिले के 11 विद्यालयों को पीएमश्री और 9 को मॉडल संस्कृति विद्यालय का दर्जा प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें