फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: देवडू में बनेगा चार एमएलडी का एसटीपी, निगम देगा दो एकड़ जमीन

Tue, 09 Dec 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के मुरथल में ढाबों के पीछे निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट। संवाद - फोटो : घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल के ढाबों के पीछे बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की क्षमता अब नहीं बढ़ेगी। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की ओर से चार न्यूनतम तरल निर्वहन (एमएलडी) क्षमता का एसडीटी देवडू के पास बनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से दो एकड़ जमीन एसटीपी के लिए हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन

मुरथल और आसपास क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे औद्योगिक और व्यावसायिक विस्तार को ध्यान में रखते हुए एसएमडीए ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुरथल में संचालित एसटीपी ढाबों, रेस्टोरेंट्स और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले अपशिष्ट जल को संभाल पाने में सक्षम नहीं है।
नगर निगम ने वर्ष 2017 में जीटी रोड के साथ 1008 मीटर सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया था। 9.5 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी का निर्माण किया गया है। एसएमडीए ने पहले इसकी क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई गई थी लेकिन परिसर के पास अतिरिक्त जमीन नहीं होने से योजना आगे नहीं बढ़ सकी। इसी वजह से एसएमडीए ने एसटीपी देवडू में लगाने का निर्णय लिया। नए प्लांट के निर्माण से मुरथल, देवडू समेत एनएच-44 के किनारे बसे क्षेत्रों को बेहतर सीवरेज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


देवडू में अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा एसटीपी

अधिकारियों के अनुसार देवडू में उपलब्ध भूमि, भौगोलिक स्थिति और जल निकासी व्यवस्था नई परियोजना के लिए आदर्श मानी गई है। यहां स्थापित होने वाला 4 एमएलडी का एसटीपी अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा। इससे क्षेत्र में उत्पन्न अपशिष्ट जल का वैज्ञानिक तरीके से शोधन संभव होगा। नगर निगम से भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द होने की उम्मीद है। इसके साथ ही एसएमडीए की ओर से एसटीपी निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण शुरू हो सकेगा।
शोधित किया गया पानी का होगा उपयोग
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से शोधित किया गया पानी खराब नहीं जाएगा। इस पानी को कृषि के लिए प्रयोग किया जा सकेगा। साथ ही पानी पार्कों, हरित पट्टियों और कुछ औद्योगिक प्रक्रियाओं में उपयोग किया जा सकेगा।
गांव देवडू के पास चार एमएलडी क्षमता का एसटीपी बनाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम चार एकड़ जमीन लेने का निर्णय ले चुका है। जमीन हस्तातंरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसटीपी के निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। -वीना हुड्डा, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एसएमडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें