फोटो 32- सोनीपत के गांव बजाना कलां में पहुंची पदयात्रा के दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता माईराम कौशिक
गन्नौर। भाजपा की ओर से सोमवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को लेकर खानपुर कलां से बजाना खुर्द तक पदयात्रा निकाली गई। बजाना कलां गांव के तिरंगा चौक पर पहुंची पदयात्रा का विधायक देवेंद्र कादियान ने स्वागत किया। इसका मुख्य उद्देश्य देश में एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश फैलाना था।
यात्रा का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ नेता माईराम कौशिक ने कहा कि हमारा भारतवर्ष रियासतों में बंटा हुआ था। सरदार बल्लभ भाई पटेल ने उनका एकीकरण किया। गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सरदार बल्लभ भाई के सम्मान में गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी स्थापित करवाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद सैकड़ों रियासतों को भारत में विलय कर देश को मजबूती दी थी। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे सरदार पटेल के जीवन और कार्यों से प्रेरणा लें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
इस दौरान सोनीपत जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, प्रदीप सांगवान, इंद्रजीत विरमानी, महेंद्र चिड़ाना, जितेंद्र शर्मा, बलराम कौशिक, रमेश कश्यप, प्रवीण खुराना, रीना शर्मा, मुकेश रोहिल्ला, प्रदीप बड़वासनी, डॉ. राममेहर राठी भी मौजूद रहे।