फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फर्नीचर शोरूम में लगी आग से 35 लाख का नुकसान

Wed, 24 Dec 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10: सोनीपत में साईं मंदिर रोड पर फर्नीचर शोरूम में आग लगने के बाद घटनास्थल पर जायजा लेने प
विज्ञापन
सोनीपत। साईं मंदिर रोड पर सोमवार देर रात दो मंजिला फर्नीचर शोरूम में आग लग गई। इसकी वजह शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मंगलवार सुबह मेयर राजीव जैन ने घटनास्थल पर पहुंच क जानकारी ली।
विज्ञापन

शोरूम मालिक श्रीकृष्ण ने बताया कि आग लगने के दौरान शोरूम की छत पर पांच बढ़ई काम कर रहे थे। वह समय रहते बाहर निकल आए। आग इतनी भीषण थी कि शोरूम में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जल गया। इससे बिल्डिंग को भी काफी नुकसान हुआ है।
आग की चपेट में आने से पास के खंभे पर लगे मीटर भी आ गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग लगने से शोरूम मालिक को 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मेयर राजीव जैन ने शोरूम मालिक को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड में मुआवजे के लिए आवेदन करने के लिए कहा। वह मुआवजा दिलवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें