फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब पी रहे युवक पर गाड़ी चालक को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


सोनीपत। कंवाली मोड़ पर शराब पी रहे युवकों ने चालक के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उसका पर्स भी छीन लिया जिसमें 17 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

अकबरपुर निवासी अरुण ने एफआईआर दर्ज कराई है कि वह ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाते हैं। 9 मार्च की रात को वह फतेपुर गांव में विकास कुमार का सामान छोड़ने के लिए गए थे। साथ में उनका दोस्त कंवाली गांव के विकास भी थे। वह विकास को उसके गांव छोड़कर फतेहपुर के विकास के साथ घर जा रहे थे।
विज्ञापन

जब वह कंवाली मोड़ के पास ढाबे पर पानी लेने के लिए रुके तो देखा कि वहां पर कुछ युवक शराब पी रहे हैं। इनमें से एक युवक ने विकास फतेहपुर का जानकार था। इस दौरान उनका झगड़ा हो गया। आरोप है कि एक युवक डंडा लेकर दौड़ा और दूसरे ने कट्टा निकालने की बात कही।
अरुण का कहना है कि यह देखकर वह डर गया और गाड़ी लेकर वहां से निकल गया। थोड़ी दूर जाने पर आरोपियों ने बाइक से उसका पीछा कर गाड़ी रुकवा ली। उसे नीचे उतारकर पीटा और वापस ढाबे पर ले गए। वहां मौजूद युवकों ने उनके साथ मारपीट की और चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपियों ने कहा कि जिस युवक से उनका झगड़ा हुआ था उसे फोन करके वापस बुलाए वरना उसे जान से मार देंगे। उसने फोन मिलाया लेकिन विकास ने कॉल नहीं रिसीव की। इसी दौरान एक युवक ने रॉड से उस पर हमला किया जिससे वह वह बेसुध हो गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद फतेहपुर का विकास अपने साथ अन्य लोगों को लेकर वहां पर आया और उसे छुड़वाया। अरुण ने कहा कि आरोपियों ने मारपीट करते हुए उससे जबरन माफी मंगवाई और इसका वीडियो बनाया। साथ ही धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें