फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महाराणा प्रताप चौक पर शिलालेख लगाने की मांग, सनातनी करनी सेना के पदाधिकारी विधायक व मेयर से मिले

Wed, 10 Dec 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में मेयर राजीव जैन को मांगपत्र सौंपते सनातनी करनी सेना के पदा
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ रोड पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चौक के सुंदरीकरण के साथ शिलालेख लगाने की मांग की गई है। इसे लेकर सनातनी करनी सेना के पदाधिकारियों ने विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सनातनी करनी सेना के प्रदेश महामंत्री दीपक चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप चौक के सुंदरीकरण के साथ वहां उनके जीवन से संबंधित जानकारी लगानी चाहिए। शिलालेख लगाकर उनके इतिहास, त्याग और बलिदान के बारे में जानकारी दी जाए। जिससे पता लग सके कि किस प्रकार उन्होंने धर्म और देश के सम्मान की लड़ाई लड़ी।
भारत को उन्होंने गुलाम नहीं होने दिया। अकबर को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उनकी जीवनी को पढ़कर आने वाली युवा पीढ़ी प्रेरणा ले सके और धर्म देश और अपनी संस्कृति की रक्षा कर सके। इस दौरान चेयरमैन संजय राणा, पुनीत, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिसौदिया, सागर चौहान, प्रवीन सिसौदिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें