फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: सीएम, विधायक और थाना प्रभारी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग, एक शख्स पर केस दर्ज

Tue, 14 Apr 2026 06:37 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी खरखौदा (सोनीपत)

सार

 वीडियो में कथित रूप से सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। लोगों के बीच जब वीडियो पहुंचा तो इसका विरोध शुरू हो गया।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने का मामला सामने आने पर पुलिस ने शहर के रहने वाले सोनू सैनी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रामनिवास पाराशर ने थाना प्रभारी, स्थानीय विधायक व मुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।

सोनू ने आरोप लगाया है कि आरोपी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित रूप से सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो लोगों के बीच पहुंचने पर इसका विरोध शुरू हो गया है।

मामला समाधान शिविर में भी उठाया गया जहां मौजूद लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इस दौरान स्थानीय विधायक पवन खरखौदा ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें