फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रक चालक के ब्रेक लगाने पर पीछे टकराई कार, एएसआई की मौत

Tue, 16 Dec 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :22: सोनीपत के गोहाना में ईशापुर खेड़ी के पास ट्रक में टकराई कार। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जींद-गोहाना ग्रीनफील्ड हाईवे पर गांव ईशापुर खेड़ी के पास सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस की एएसआई सीमा की मौत हो गई। ट्रक चालक के एकाएक ब्रेक लगाने से आ रहीं एएसआई की कार उसमें टकरा गई। एएसआई के पति आनंद कुमार ने ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव मुरथल निवासी आनंद कुमार ने बरोदा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी सीमा हरियाणा पुलिस में एएसआई थीं। वर्तमान में वह जींद के कोर्ट कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में ड्यूटी कर रही थीं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी कार से ड्यूटी के लिए निकली थीं।
जब वह गोहाना-जींद ग्रीनफील्ड हाईवे पर जम्मू-कटरा एक्सप्रेस वे के पुल के नीचे पहुंचीं तो उनकी कार के आगे एक ट्रक चल रहा था। आरोप है कि ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाते हुए गाड़ी को कार की तरफ मोड़ दिया। इससे सीमा की कार उसमें टकरा गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की मदद से सीमा को कार से बाहर निकाला गया लेकिन उनके सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना सीमा के भतीजे अमन और उनके साथी प्रदीप ने दी जो दूसरी गाड़ी में अंबाला की ओर जा रहे थे।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक धान भरकर जा रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस आरोपी का पता लगा रही है।
तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
एएसआई सीमा की मौत से तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। उनकी बड़ी बेटी आस्था (21), दूसरी बेटी अक्षिता (16) और बेटा अभिनव (12) हैं। पति आनंद कुमार भवन निर्माण सामग्री बेचने का काम करते हैं। हादसे की सूचना के बाद एसीपी राहुल देव भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

फोटो :22: सोनीपत के गोहाना में ईशापुर खेड़ी के पास ट्रक में टकराई कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें