फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पीपीपी संबंधी त्रुटियों के लिए आज लगेगा शिविर

Thu, 11 Jul 2024 06:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक संसाधन सूचना विभाग की ओर से परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों से संबंधित समस्याओं के निवारण करने के लिए 11 जुलाई से विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यह शिविर शहरी व ग्रामीण स्तर पर 15 जुलाई तक लगाए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने जिलावासियों से आह्वान किया कि अगर किसी व्यक्ति को अपने परिवार पहचान पत्र में डाटा वेरिफिकेशन व अपडेशन करवाना है तो वह अपने गांव व वार्ड में लगने वाले शिविर में पहुंचकर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें